HomeTrending12 घंटे से लापता युवक का सिर कुचला शव मिला -

12 घंटे से लापता युवक का सिर कुचला शव मिला –

-

 बिजनौर-मुरादाबाद सीमा पर मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका


मुरादाबाद। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे ट्यूबवेल के पास एक युवक का शव मिला। युवक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। ग्रामीणों ने उसकी पहचान आनंदीपुर गांव निवासी हिमांशु त्यागी पुत्र सतीश कुमार त्यागी के रूप में की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के मुताबिक, हिमांशु मंगलवार शाम करीब 7 बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था। देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह गांव के बाहर खेत में बने ट्यूबवेल के पास उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

आनंदीपुर गांव निवासी हिमांशु त्यागी (30 ) साल 2025 में गुरुग्राम के एक कॉल सेंटर में नौकरी करता था। अप्रैल 2026 में वह नौकरी छोड़कर घर लौट आया था। इसके बाद से वह परिवार के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटा रहा था। परिवार में पिता सतीश कुमार, मां सुशीला देवी, बड़े भाई विवेक और हिमांशु रहते थे। बड़े भाई विवेक की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक, हिमांशु को शराब पीने की लत थी, लेकिन गांव में उसका किसी से कोई विवाद नहीं था।

बड़े भाई विवेक ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे हिमांशु खाना खाने के बाद घर से निकला था। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रातभर खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर खेत में बने ट्यूबवेल के पास एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान हिमांशु के रूप में की, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। टीम ने घटनास्थल की जांच की और खून के नमूने समेत कई अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं।

चौकी प्रभारी छविनाथ ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। अगर हत्या की पुष्टि होती है तो आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts