HomeTrendingआज दस जिलों में बरसात का रेड अलर्ट

आज दस जिलों में बरसात का रेड अलर्ट

-

प्रदेश में भीषण बारिश का दौर जारी, बुंदेलखंड और दक्षिण जिलों में भारी बारिश


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को तराई, पश्चिमी जिलों और पूर्वांचल में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई । मिजार्पुर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, संभल, चित्रकूट और बलिया समेत कई जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिली। बारिश से अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और बुंदेलखंड क्षेत्र समेत 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 23 से 25 जुलाई के दौरान प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां कुछ कमजोर पड़ सकती हैं।

हालांकि इस दौरान बुंदेलखंड के साथ सोनभद्र और मिजार्पुर जैसे दक्षिणी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की रफ्तार बढ़ने की संभावना है।

मंगलवार को मिजार्पुर में सर्वाधिक 190 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा शाहजहांपुर में 125 मिमी, सिद्धार्थनगर में 120.8 मिमी और गोरखपुर में 111 मिमी बारिश हुई। कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts