HomeTrendingघर से पांच लाख की चोरी, सोता रहा परिवार

घर से पांच लाख की चोरी, सोता रहा परिवार

-

अलमारी-बक्शे का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात ले गए चोर


सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला ग्राम खुसुरुवा का है, जहां मंगलवार की मध्य रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी, एंड्रॉयड मोबाइल और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया, जबकि गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम खुसुरुवा निवासी आशीष पुत्र कमलेश कुमार के घर में देर रात अज्ञात चोर घुस आए। परिवार के लोग घर में सो रहे थे, तभी चोरों ने मौका पाकर घर में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के मुताबिक चोर पैंट में रखे चार हजार नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और कीमती सामान गायब था। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल सदरपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर जल्द खुलासे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts