HomeTrendingविद्युत पोल से लटका मिला युवक का शव

विद्युत पोल से लटका मिला युवक का शव

-

पारिवारिक विवाद में घर से एक किमी दूर हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी


सीतापुर। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बिजली के पोल से लटका मिला। यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे मल्लाहनपुरवा मजरा गोंडा देवरिया गांव के बाहर हुई। सूचना मिलने पर रामपुर मथुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान मुन्ना पुत्र गुलाब निषाद (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम को मुन्ना का अपने घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वह कथित तौर पर शराब पीने का आदी था।

विवाद के बाद मुन्ना घर से निकल गया। वह अपने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बिजली के पोल पर चढ़ गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसने अपने साथ लाए गमछे जैसे कपड़े को पोल के ऊपर एलटी लाइन के सहारे बांधकर अपने गले में फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, मुन्ना चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts