HomeTrendingखेत विवाद में युवक को गोली मारी, गंभीर घायल -

खेत विवाद में युवक को गोली मारी, गंभीर घायल –

-

परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया


फिरोजाबाद। थाना रजावली क्षेत्र में खेत के विवाद को लेकर एक बाइक सवार युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को पहले टूंडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की।

गांव पहाड़ीपुर भौंडेला निवासी अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम वे बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। नगला सिकंदर के पास पहले से घात लगाए बैठे करीब आधा दर्जन लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए अनुज बाइक छोड़कर भागे, तभी आरोपियों ने फायरिंग कर दी। एक गोली उनके दाहिने हाथ में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए।

घायल अनुज का आरोप है कि उन्होंने गांव में एक खेत खरीदा था, जिसे खाली कराने के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर पहले भी मारपीट की गई थी और अब उन पर हमला किया गया।

थानाध्यक्ष बृज किशोर सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घायल के परिजनों ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने तत्काल उपचार शुरू नहीं किया।

शिकायत मिलने पर सीएमएस डॉ. नवीन जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित चिकित्सक को बुलाया, लेकिन उनके नहीं आने पर दूसरे डॉक्टर से घायल का इलाज कराया गया। सीएमएस ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की बात कही। परिजनों ने सवाल उठाया कि यदि गोली लगने जैसे गंभीर मरीज के उपचार में भी लापरवाही हो सकती है, तो सामान्य मरीजों का क्या हाल होता होगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts