HomeTrendingमेट्रो में जल्द चलेगा 'वन नेशन-वन कार्ड'

मेट्रो में जल्द चलेगा ‘वन नेशन-वन कार्ड’

-

21 स्टेशनों के 200 एएफसी गेट होंगे हाईटेक, 23 करोड़ होंगे खर्च


नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) यानी ‘वन नेशन-वन कार्ड’ की सुविधा मिलेगी। इसके लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) एक्वा लाइन के सभी 21 स्टेशनों पर लगे 200 आॅटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेटों को अपग्रेड करेगा।

इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और इच्छुक कंपनियां 30 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं। एनएमआरसी के अनुसार, परियोजना पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को आधुनिक और एकीकृत टिकटिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इसके साथ ही मौजूदा एएफसी गेटों में बार-बार आने वाली तकनीकी खराबियों को भी दूर किया जाएगा।

एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि चयनित एजेंसी सभी एएफसी गेटों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के अनुरूप तैयार करेगी। इसके अलावा अगले चार वर्षों तक इनकी देखरेख और रखरखाव की जिम्मेदारी भी उसी एजेंसी के पास रहेगी।

एक्वा लाइन पर मेट्रो सेवा वर्ष 2019 में शुरू हुई थी। उसी समय लगाए गए एएफसी गेट वर्तमान में उपयोग में हैं। बीच में इन्हें मोबाइल ऐप आधारित सुविधाओं के लिए अपग्रेड किया गया था, लेकिन कई स्टेशनों पर गेटों में तकनीकी दिक्कतें लगातार सामने आ रही थीं। नए अपग्रेड के बाद यात्रियों को अधिक तेज, सुरक्षित और निर्बाध टिकटिंग सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts