HomeTrendingखेत में करंट लगने से किसान की मौत

खेत में करंट लगने से किसान की मौत

-

सबमर्सिबल छूते ही चपेट में आया, रात भर ट्यूबवेल पर पड़ा रहा शव


एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में खेत पर ट्यूबवेल की सबमर्सिबल स्टार्ट करते समय एक अधेड़ व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना रविवार देर शाम हुई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय जितेंद्र पुत्र छदामी लाल, निवासी भोजपुर के रूप में हुई है।

वह रविवार देर शाम अपने खेत पर पानी भरने गए थे। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो जितेंद्र गंभीर रूप से झुलसे हुए पड़े थे। परिजन तुरंत जितेंद्र को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सूचना के बाद परिजनों में मातम छा गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया। पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मृतक के भाई के के सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका भाई खेत पर पानी भरने गया था, तभी विद्युत करेंट लगने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी पिलुआ संदीप राणा ने बताया कि घटना करीब रात 11 बजे की है। खेत पर पानी लगाते समय विद्युत करेंट से मौत हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts