HomeAccident Newsअज्ञात कारणों से टेंट हाउस गोदाम में लगी भीषण आग

अज्ञात कारणों से टेंट हाउस गोदाम में लगी भीषण आग

-

30 लाख का सामान जला, दमकल विभाग ने एक घंटे में पाया काबू


अमेठी। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर कस्बे में आज सुबह करीब चार बजे हिंद टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। इस घटना में लगभग 30 से 35 लाख रुपये का टेंट और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह घटना जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर कस्बे की है। कपूरीपुर गांव निवासी माशूक अली का हिंद टेंट हाउस का गोदाम यहीं स्थित है। सुबह करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने तुरंत टेंट हाउस के मालिक माशूक अली को सूचना दी। माशूक अली ने मौके पर पहुंचकर आग की भयावहता को देखते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल की दो गाड़ियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। तब तक गोदाम में रखा टेंट, कुर्सियां, साउंड सिस्टम और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। दुकानदार माशूक अली के अनुसार, आग से लगभग 30 से 35 लाख रुपये का सामान नष्ट हुआ है।

आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि शुरूआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts