HomeTrendingकबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

-

जूही राखी मंडी में मची अफरा-तफरी, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड ने पाया काबू


कानपुर। जूही थाना क्षेत्र स्थित राखी मंडी में सोमवार को सुबह 5.50 पर एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम के आस-पास के कई ट्टटर से बनी झोपड़ी जलकर खाक हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। किदवई नगर और बाबूपुरवा फायर स्टेशन की गाडियां मौके पहुंची जिसमें 20 से अधिक फायरकर्मियों ने आग बुझाई। फायरबिग्रेड अधिकारियों के अनुसार समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास के गोदामों तक आग फैलने से रोक लिया गया।

कबाड़ गोदाम में रखे प्लास्टिक पालीथीन जलने से नुकसान हुआ है। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस फायर विभाग जांच में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts