HomeTrendingकरंट से झुलसे बच्चे की भी दिल्ली में मौत -

करंट से झुलसे बच्चे की भी दिल्ली में मौत –

-

 हाइटेंशन लाइन से पंतग निकालते समय हादसा, दादा की मौके पर गई थी जान


बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज उस्मान में हाईटेंशन लाइन से झुलसे बच्चे की भी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार देर रात मौत हो गई। हादसे में दादा की भी मौके पर ही जान चली गई थी। परिजनों ने दादा के शव का पोस्टमॉर्टम किए बिना ही अंतिस संस्कार कर दिया। वहीं बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

शुक्रवार की दोपहर को बच्चा छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी पतंग बिजली के खंभे में फंस गई। वह लोहे के डंडे से पतंग को निकाल रहा था। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। बच्चे को बचाने पहुंचे उसके दादा हाथ से ही बच्चे को हटाने लगे। वह भी करंट की चपेट में आ गए। बच्चा तो गिरकर अलग हो गया, लेकिन दादा की मौत हो गई।

खुर्जा के मोहल्ला बुर्ज उस्मान के रहने वाले अबरार (35) मिट्टी के बर्तन बनाने के कारखाने में काम करते हैं। अबरार के परिवार में पत्नी जीनत (32), तीन बच्चे आहद (12), अमायरा (10) और छोटा बेटा हारिश (7) हैं। तीनों बच्चे एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करते हैं। आहद कक्षा तीन का छात्र है। वहीं अमायरा दूसरी और हारिश कक्षा एक में पढ़ता है।

शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे अहद बगल में बने अपने दादा इसरार मेंबर (65) पुत्र जुमा खां के घर खेलने गया था। वह छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी उसकी पतंग घर के सामने 11000 वोल्ट लाइन के बिजली पोल में फंस गई। उसने पतंग निकालने के लिए लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया। रॉड से करंट उतरकर आहद उसकी चपेट में आ गया।

आहद के शरीर से धुआं निकलने लगा और आग लग गई। खंभे से भी चिंगारी निकलने लगी। बच्चे को करंट लगने से तड़पता देख पास में मौजूद दादा इसरार उसे बचाने पहुंचे। उन्होंने हाथ से पकड़कर ही बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की। करंट का झटका इतना तेज था कि वह भी अचेत होकर गिर पड़े।

वहीं ,आहद छत की बाउंड्री वॉल पर लटक गया। आहद को तड़पता देख मोके पर चीख-पुकार मच गई। परिवार वाले इसरार और आहद को अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने देखते ही दादा इसरार को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद गंभीर रूप से झुलसे अहद को तुरंत इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। इस बीच, परिजनों ने दादा इसरार के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया।

दादा के निधन के गम से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि देर रात दिल्ली के अस्पताल से पोते अहद की मौत की खबर आ गई। एक ही परिवार में दो मौतों से गहरा सदमा पहुंचा है। आहद का शव दिल्ली से लाया जा रहा है। परिजनों ने उसका भी पोस्टमॉर्टम करने से इनकार कर दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts