HomeTrendingबस ने अपनी ही सवारियों को रौंदा, तीन की मौत

बस ने अपनी ही सवारियों को रौंदा, तीन की मौत

-

डंपर से टक्कर के बाद उतरे थे, ससुर के अंतिम संस्कार में जा रहे दामाद की जान गई


उन्नाव। शुक्रवार देर रात तीन बजे रोडवेज बस ने अपनी ही सवारियों को रौंद दिया। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, बस का कंडक्टर घायल हो गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच दूसरे यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। कंडक्टर का इलाज चल रहा है।

दरअसल, दही थाना क्षेत्र के पुरवा बाईपास मोड़ के पास रात ढाई बजे अयोध्या से कानपुर जा रही रोडवेज बस रात ढाई बजे सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। रफ्तार धीमी होने की वजह से कोई घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद यात्री नीचे उतरकर बस और डंपर की हालत देखने लगे।

तीन यात्री और कंडक्टर बस और डंपर के बीच आकर दोनों गाड़ियों को हुए नुकसान को देखने लगे। इस बीच ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा दी। चारों बस के नीचे आ गए। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राजेंद्र (40), रामनरेश (40) और एक अन्य की मौत हो गई। कंडक्टर इंद्रपाल सिंह (48) की हालत गंभीर है।

रामनरेश के ससुर की शुक्रवार दोपहर मौत हो गई थी। वो उनके अंतिम संस्कार के लिए पत्नी नीलम और 12 साल की बेटी के साथ कानपुर जा रहे थे। हादसे के बाद राम नरेश की पत्नी और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नीलम ने रोते हुए बताया- पिता की मौत की खबर पाकर जा रहे थे, अब पति की भी जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर रॉन्ग साइड से धीमी रफ्तार में आ रहा था। बस की स्पीड भी कम थी। इस वजह से टक्कर के बाद कोई घायल नहीं हुआ। बस और डंपर के शीशे टूट गए। हादसे के बाद बस के यात्री उतरकर सड़क किनारे खड़े हो गए।

कुछ यात्री और कंडक्टर दोनों गाड़ियों को देखने के लिए बस के पास आकर खड़े हो गए। तभी बस चालक ने अचानक बस बढ़ा दी। घटना की सूचना मिलते ही दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतकों में राजेंद्र पुत्र स्वामी प्रसाद, निवासी मदनपुर, थाना कप्तानगंज (बस्ती) और रामनरेश (40) पुत्र रामदास, निवासी तुलसी तारा, थाना पूरा कलंदर (अयोध्या) शामिल हैं। इंद्रपाल पुत्र प्रभाकर सिंह, निवासी महुआ, थाना जहानगंज (आजमगढ़) का इलाज चल रहा है। एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया। दुर्घटनाग्रस्त बस और डंपर को सड़क से हटवाया। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

दही थाना के एसएसआई पंकज सोनकर ने बताया हम यह पता लगा रहे हैं कि बस चालक ने किन परिस्थितियों में वाहन आगे बढ़ाया। हादसे के पीछे लापरवाही किसकी थी। यात्रियों के बयान ले लिए गए हैं। कंडक्टर की हालत सुधरते ही उससे पूछताछ की जाएगी। ड्राइवर की तलाश जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts