HomeTrendingपिता ने दो नाबालिग बेटियों से रेप किया -

पिता ने दो नाबालिग बेटियों से रेप किया –

-

पत्नी ने पति पर दर्ज कराया केस, घर छोड़कर आरोपी फरार


बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपनी दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बुधवार सुबह एक महिला ने कलवारी थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित बच्चियों का गुरुवार दोपहर एक बजे मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उनके बयान दर्ज किए गए। आरोपी पिता मूल रूप से आंबेडकरनगर जनपद का निवासी है। वह अपनी पत्नी और 15 व 16 वर्षीय दो बेटियों के साथ बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में झोपड़ी में रहता है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वे दो अलग-अलग झोपड़ियों में रहते थे। उसकी अनुपस्थिति में पति अपनी बेटियों की झोपड़ी में जाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। बेटियों को इतना डराया-धमकाया गया था कि वे सहमी रहती थीं। महिला के अनुसार, आरोपी पिता 14 जून को घर से भाग गया था।

उसके जाने के कुछ दिनों बाद बेटियों ने अपनी मां को पिता के इन कुकृत्यों के बारे में बताया। महिला ने यह जानकारी आंबेडकरनगर स्थित अपने ससुराल पक्ष के लोगों को दी। इसके बाद उसे अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे, जिसमें आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न कराने का दबाव बनाया जा रहा था।

कलवारी के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पीड़ित बेटियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए हैं। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts