HomeTrendingमंडी में करंट से पल्लेदार की मौत -

मंडी में करंट से पल्लेदार की मौत –

-

चाय की दुकान पर कूलर के पास बैठा था, छूते ही चपेट में आया


औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन गल्ला मंडी समिति में मंगलवार रात करीब आठ बजे एक पल्लेदार की करंट लगने से मौत हो गई। चाय की दुकान के बाहर रखे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान कानपुर देहात निवासी मुकेश (27) पुत्र रामप्रकाश के रूप में हुई है, जो नवीन गल्ला मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। वह मंडी परिसर में एक चाय-पान मसाला की दुकान पर पहुंचा। दुकान के बाहर रखे कूलर के पास बैठते समय उसका शरीर कूलर से छू गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मंडी में मौजूद लोगों ने तुरंत मुकेश को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। जवान बेटे की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

सूचना मिलने पर सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला कूलर में करंट उतरने से हुई दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद मंडी परिसर में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts