HomeTrendingदो बाइकों की टक्कर, छात्र समेत तमीन की मौत -

दो बाइकों की टक्कर, छात्र समेत तमीन की मौत –

-

 मंडी धनौरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, एक गंभीर रूप से हुआ घायल


अमरोहा। धनौरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 10 बजे दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक छात्र समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 12 वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भयावह थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक तीनों युवक दम तोड़ चुके थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (उऌउ) भिजवाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने कुनाल (22) पुत्र सुभाष खटिक निवासी चुचेला कला, थाना मंडी धनौरा मोहसिन (35) पुत्र बूंदू मंसूरी निवासी चांदपुर जिला बिजनौर और लकी (14) पुत्र सोनू निवासी मोहल्ला शिवपुरी मंडी धनौरा)को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल फैजान 12 निवासी अतरपुरा का उपचार जारी है।

पुलिस के मुताबिक, मोहसिन अपने साढ़ू के बेटे फैजान के साथ बाइक से गजरौला से चांदपुर जा रहा था। तभी पत्थर कुटी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी लेकर मामले की जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस हादसे ने पल भर में तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। रात तक जिन घरों में अपनों के लौटने का इंतजार था, वहां मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। सड़क पर बिखरे चप्पल, मोबाइल और बाइकों के परखच्चे हादसे की भयावहता बयां कर रहे थे। देर रात तक अस्पताल पर गमगीन ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts