HomeTrendingट्रक की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत

ट्रक की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत

-

राज चौपला के पास हुआ हादसा, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी


गाजियाबाद। मोदीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज चौपला के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।


मृतक की पहचान मोदीनगर के महेंद्रपुरी निवासी हवलदार सिंह चौहान (सी-111) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि हवलदार सिंह मंगलवार सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकले थे। करीब 30 मिनट बाद ही परिवार को हादसे की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने हवलदार सिंह को मृत पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

मोदीनगर के एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने तथा दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts