HomeAccident Newsसुरभी इंटरनेशनल कंपनी में लगी आग -

सुरभी इंटरनेशनल कंपनी में लगी आग –

-

फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने ढ़ाई घंटे में पाया काबू, शॉट सर्किट से हादसा


नोएडा। सेक्टर-88 स्थित सुरभी इंटरनेशनल कंपनी में सोमवार देर रात 11:55 बजे आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ग्राउंड फ्लोर से होते हुए पहली और दूसरी मंजिल तक पहुंच गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के समय कंपनी बंद थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप चौबे ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही आठ दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे तक लगातार प्रयास कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

आग की चपेट में आने से कंपनी में रखा सामान, तैयार माल और मशीनरी जलकर राख हो गई। आग की लपटें काफी तेज थीं, इसलिए एहतियात के तौर पर आसपास की कंपनियों पर भी पानी का छिड़काव किया गया, ताकि आग दूसरे प्रतिष्ठानों तक न फैल सके।

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के समय कंपनी बंद थी, इसलिए वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसी वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts