HomeTrendingट्रक और छोटा हाथी की टक्कर में एक की मौत

ट्रक और छोटा हाथी की टक्कर में एक की मौत

-

आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, हादसे में एक अन्य हुआ घायल


हाथरस। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में छोटा हाथी गाड़ी के चालक की मौके पर मौत हो गई। यह दुर्घटना गांव रूहेरी के निकट ओवरब्रिज के नीचे हुई, जहां एक 10 टायरा ट्रक ने छोटा हाथी गाड़ी को टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान खुर्जा के मोहल्ला चौहट्टा निवासी 35 वर्षीय रिजवान पुत्र मेहरबान के रूप में हुई है। रिजवान मैक्स पिकअप (छोटा हाथी) गाड़ी का चालक था और आगरा से खुर्जा लौट रहा था। हादसे में गाड़ी में सवार बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा सोमवार की रात्रि लगभग एक बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटा हाथी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया।

पुलिस ने मृतक रिजवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घायल बिलाल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए हैं। रिजवान अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts