HomeTrendingछात्र की संदिग्ध मौत, छत पर मिला शव

छात्र की संदिग्ध मौत, छत पर मिला शव

-

कक्षा आठ के छात्र के गले पर फंदे के निशान, पुलिस जांच में जुटी


रायबरेली। बछरावां कोतवाली क्षेत्र स्थित मदारखेड़ा गांव में बुधवार देर शाम 10 बजे एक कक्षा आठ के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 13 वर्षीय किशोर का शव घर की छत पर मिला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान मदारखेड़ा निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र धीरेंद्र के रूप में हुई है। धीरेंद्र बुधवार शाम अपने घर की छत पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। खेत से लौटने के बाद परिजनों ने उसे देखा और तत्काल छोटकवा खेड़ा के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। वहां इलाज से मना करने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. अभय चतुवेर्दी ने धीरेंद्र का परीक्षण किया और उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार, किशोर के गले पर फंदे के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया फंदे पर लटकने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, उसके दोनों पैरों के पंजों पर भी गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्टीकरण होगा। पुलिस को तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts