भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का सीजेपी पर हमला
नई दिल्ली। देश में इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी सुर्खियों में बनी हुई है। नीट पेपर लीक मामले में पार्टी के संस्थापक और तमाम कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सीजेपी पर निशाना साधते हुए उसे देश को तोड़ने वाला गिरोह बताया।
तेलंगाना के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत वारंगल में बीजेपी अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों, आदिवासी नेताओं और छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि देश में नए वायरस और कॉकरोच जैसी पार्टियां उभर रही हैं जिनका मकसद देश को बर्बाद करना है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता इनको सबक सिखाएंगे। उन्होंने बीजेपी के विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरने का श्रेय भी कार्यकतार्ओं को दिया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन हैं। जबकि इखढ कार्यकर्ता फुल टाइम राजनीति और जनसेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पीवी नरसिम्हा राव वारंगल क्षेत्र से थे लेकिन कांग्रेस ने इस धरती के सपूत को सम्मान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल और सोनिया गांधी नेहरू-गांधी परिवार से बाहर किसी नेता का सम्मान नहीं करते जिसमें कांग्रेस नेता भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि पीवी नरसिम्हा राव के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अकउउ मुख्यालय में जनता केदर्शन के लिए भी नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व पीएम को सम्मान नहीं दिया, लेकिन बीजेपी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। कांग्रेस और बीजेपी के नेतृत्व की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि एक नेता ऐसा है जो भटका हुआ है, और दूसरी ओर एक निर्णायक नेतृत्व है जो देश को दिशा दे सकता है।
तेलंगाना की सत्ताधारी कांग्रेस पर हमला करते हुए नबीन ने कहा कि कांग्रेस की पहचान चुनाव से पहले वादे करना और सत्ता में आने के बाद भूल जाना है। उन्होंने कहा कि दो लाख सरकारी नौकरी का वादा पूरा करने के बजाय कांग्रेस सरकार दिल्ली दरबार की शोभा बढ़ाने वाला एटीएम बन गई है।