HomeTrendingचढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण ठीक नहीं

चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण ठीक नहीं

-

मायावती ने सियासी पार्टियों को दी सलाह


लखनऊ। अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला इन दिनों गरमाया हुआ है। मीडिया में चोरी, गबन और हेराफेरी को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रही है। जिसको लेकर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। साथ ही ये भी कहा कि मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करे हुए मायावती ने कहा कि अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, उसमें हेराफेरी और छेड़छाड़, और ऐसी घटनाओं के बारे में मीडिया में रोजाना सामने आने वाली तरह-तरह की खबरें बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाना चाहिए, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी सही नहीं है। उन्होंने कहा सलाह दी कि दूसरे प्रसिद्ध मंदिरों की तरह अयोध्या में भी चढ़ावे के हिसाब-किताब की पुख्ता व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने कहा यह पक्का करने के लिए कि मंदिर में श्रद्धापूर्वक चढ़ाए गए चढ़ावे को लेकर आगे कोई शिकायत न हो, देश के दूसरे जाने-माने और प्रसिद्ध मंदिरों में चढ़ावे वगैरह का हिसाब-किताब रखने के लिए अपनाए जाने वाले सिस्टम को यहां भी लागू करके इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाना सही रहेगा। इसके साथ ही मायावती ने कहा कि भाजपा जैसी राजनीतिक पार्टियों के लिए यह सही और संवैधानिक होगा कि वो देश और जनता के हित में यह सलाह दें कि देश में राजनीति के अपराधीकरण, अपराध के राजनीतिकरण, धर्म के राजनीतिकरण और राजनीति में अंधी धार्मिकता को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने शवासियों से भी अपील की कि आस्था के मामलों को राजनीति से दूर रखें और व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts