HomeWest Bengalअंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस पर ओंकारनाथ मिशन में व्यापक...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस पर ओंकारनाथ मिशन में व्यापक उत्साह

-

kolkata.अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस के अवसर पर ओंकारनाथ मिशन द्वारा देशभर में अत्यंत उत्साह एवं श्रद्धा के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को केंद्र में रखते हुए यह आयोजन देश के विभिन्न भागों में संपन्न हुआ।

मुख्य समारोह कोलकाता के डनलप मोड़ स्थित महामिलन मठ में आयोजित किया गया। केंद्रीय समिति के संयोजक सौरव चक्रवर्ती ने बताया कि भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप महामिलन मठ सहित देशभर के लगभग 30,000 केंद्रों में योग एवं संगीत दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम की विशेषता युवा पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी रही, जिसने योग दिवस के महत्व को और अधिक प्रभावशाली बनाया तथा स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक चेतना के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर ओंकारनाथ मिशन के स्वामीजी महाराज किंकर विठ्ठल रामानुज महाराज, पद्मश्री संतूर वादक

पद्मश्री तरुण भट्टाचार्य  शिक्षाविद् Lakshminarayan Satpathy, देवाशीष भट्टाचार्य, सुभ्रत राय चौधरी, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष प्रियनाथ चट्टोपाध्याय, संयोजक सौरव चक्रवर्ती, सौरव हलदार तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पद्मश्री तरुण भट्टाचार्य की संतूर वादन प्रस्तुति रही। उनकी मनमोहक संगीत प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक ऊर्जा से भर दिया तथा योग, संगीत और अध्यात्म के सुंदर समन्वय का संदेश दिया। कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों के मन पर गहरी छाप छोड़ी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts