HomeTrending19 यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी, छह घायल

19 यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी, छह घायल

-

ऋषिकेश से आईएसबीटी दिल्ली जा रही थी, ट्रक को बचाने में हुआ हादसा


गाजियाबाद। आज तड़के करीब सवा 3 बजे ऋषिकेश डिपो की रोडवेज बस पलट गई। बस में 19 यात्री थे, जिनमें से 6 को चोट लगी। आनन फानन में कोतवाली पुलिस और डायल 112 मौके पर पहुंची और घायलों को नंदनी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उपचार के साथ सभी को घर भेज दिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यह बस ऋषिकेश से दिल्ली जा रही थी।

घटना गाजियाबाद में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नए बस अड्डे के पास की है। जहां ऋषिकेश डिपो की बस जो उत्तराखंड से दिल्ली करइळ जा रही थी। जैसे ही गाजियाबाद में फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में हादसा हुआ। एसएचओ कोतवाली सचिन बालियान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बस में ड्राइवर और परिचालक के अलावा 19 यात्री सवार थे। 6 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। आज सोमवार सुबह पुलिस ने बस को सड़क से हटवाया।

पुलिस ने बताया कि जिस समय बस पलटी बस की स्पीड अधिक नहीं थी। बस गाजियाबाद में बस अड्डे के पास यात्रियो को उतारा गया। उसके अधिकांश यात्री दिल्ली, इंदिरापुरम और कौशांबी के थे। जिनमें महिलाएं भी थीं। इनमें रात में दूसरे यात्रियों को पुलिस ने अन्य रोडवेज बस से दिल्ली पहुंचवाया। बस के आगे आगे, साइड और पीछे के शीशे भी टूटकर सड़क पर बिखर गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts