HomeTrendingमौसेरे भाई की शादी में जा रहे दंपति की मौत

मौसेरे भाई की शादी में जा रहे दंपति की मौत

-

मासूम बेटा घायल, शाहजहांपुर में बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, 20 मीटर में बिखरे पुर्जे


शाहजहांपुर। शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में पतिझ्रपत्नी की मौत हो गई, जबकि 10 साल का मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि परिवार बाइक समेत करीब 4 फुट हवा में उछल कर 8 फुट दूर जा गिरा। बाइक चूर-चूर हो गई। 20 मीटर के दायरे में बाइक के पुर्जे-पुर्जे, मृतकों के चप्पल और अन्य सामान बिखर गए। वहीं टक्कर मारने के बाद भूसा लदी पिकअप भी अनियंत्रित होकर रोड किनारे खेत में पलट गई। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पत्नी की सांसें पहले ही थम चुकी थीं। अस्पताल ले जाते समय पति ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल बेटे को जिला अस्पताल से फरूर्खाबाद रेफर कर दिया गया है। घटना जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर जलालाबाद-फरूर्खाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अल्हागंज थाना क्षेत्र की है।

अल्हागंज थाना क्षेत्र के बगिया मोहल्ला निवासी संतोष (50) के मौसेरे भाई की सोमवार को शादी थी। बारात मदनापुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव से जानी थी। संतोष अपनी पत्नी किरन (46) और बेटे शोभित (10) को बाइक से लेकर सुबह करीब 3:45 बजे घर से रवाना हुए थे। सुबह 4 बजे घर से महज एक किलोमीटर दूर एनएच-730 पर अल्हागंज थाना क्षेत्र के ततियारी मोड़ के पास पीछे से भूसे से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही संतोष परिवार समेत काफी दूर जा गिरे। बाइक करीब 10 मीटर तक फिसलती चली गई। चकनाचूर हो गई। पिकअल भी बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। घर से निकलने के करीब आधे घंटे बाद परिवार को हादसे की सूचना मिली।

परिवार मौके पर पहुंचा, तब तक किरन की मौत हो चुकी थी। पिकअप चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो चुका था। परिवार की सूचना पर अल्हागंज थाना प्रभारी ओम प्रकाश पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंची।

गंभीर रूप से घायल संतोष और शोभित को सीएचसी अल्हागंज ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। लगातार हालत बिगड़ने के चलते दोनों को फरूर्खाबाद मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में संतोष ने भी दम तोड़ दिया। वहीं शोभित का फरूर्खाबाद में इलाज जारी है। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।
थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया पिकअप की टक्कर से पति-पत्नी की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किरन की मौत घटनास्थल पर हुई थी, इसलिए उनका पोस्टमार्टम शाहजहांपुर में कराया जाएगा। वहीं संतोष की मौत फरुर्खाबाद में इलाज के दौरान हुई, इसलिए उनका पोस्टमार्टम फरुर्खाबाद में होगा। घायल बच्चे का इलाज चल रहा है। पिकअप चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts