Homeउत्तर प्रदेशMeerutना परीक्षितगढ़ व किठौर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट/चोरी की घटनाओं...

ना परीक्षितगढ़ व किठौर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट/चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण

-

थाना परीक्षितगढ़ व किठौर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट/चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटे गये 02 जोड़ी कुण्डल पीली धातु व 18,820/-रूपये बरामद।

थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत लूट/चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में थाना परीक्षितगढ़ पर दिनांक 08.06.2026 को वादी मुकेश शर्मा पुत्र रामानन्द शर्मा निवासी ग्राम मवी थाना परीक्षितगढ़, मेरठ की तहरीर के आधार पर वादी के घर में घुसकर आंगन में सो रही वादी की माता के सोने के कुण्डल खींचकर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 209/2026 धारा- 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात तथा दिनांक 07.06.2026 को सुशील त्यागी पुत्र शीतल प्रसाद निवासी ग्राम मवी थाना परीक्षितगढ़, मेरठ की तहरीर के आधार पर वादी के घर से अज्ञात चोरों द्वारा सेफ से सोने के कड़े व अन्य सामान चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 210/2026 धारा- 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। इसी प्रकार दिनांक 10.06.2026 को वादी शाहमीर पुत्र शाहिद निवासी ग्राम अगवानपुर थाना परीक्षितगढ़, मेरठ की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर में घुसकर वादी की माता एवं बहन के सोने के कुण्डल खींचकर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 211/2026 धारा- 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार लूट/चोरी के अज्ञात अभियोगों के सफल अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर देहात के निकट पर्यवेक्षण में थाना परीक्षितगढ़ पुलिस व थाना किठौर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 18.06.2026 की रात्रि में ग्राम आसिफाबाद नहर पुल थाना परीक्षितगढ़ मेरठ के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण 1. सूरजवीर पुत्र महक सिंह निवासी ग्राम बुडकरी थाना किरतपुर जनपद बिजनौर 2. सनी पुत्र पप्पू निवासी ग्राम सनौता थाना फलावदा जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूटे गये 02 जोड़ी कुण्डल पीली धातु व कुल 18,820/- रूपये बरामद किये गये। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तगण द्वारा आसिफाबाद नहर पुल से नीचे कूदकर भागने का प्रयास किया गया, जिससे उन्हें चोटें आयीं, जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल मेरठ में भर्ती कराया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही में थाना किठौर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 257/2026 धारा 309(4) बीएनएस से सम्बन्धित घटना में भी अभियुक्तगण की संलिप्तता प्रकाश में आयी है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-
1.सूरजवीर पुत्र महक सिंह निवासी ग्राम बुडकरी थाना किरतपुर जनपद बिजनौर।
2.सनी पुत्र पप्पू निवासी ग्राम सनौता थाना फलावदा जनपद मेरठ।

बरामदगी का विवरणः-
1.मु0अ0सं0 209/2026 धारा 309(4) बीएनएस, थाना परीक्षितगढ़ से सम्बन्धित ₹1,820/- नकद।
2.मु0अ0सं0 211/2026 धारा 309(4) बीएनएस, थाना परीक्षितगढ़ से सम्बन्धित 01 जोड़ी कुण्डल पीली धातु व ₹11,000/- नकद।
3.मु0अ0सं0 210/2026 धारा 305 बीएनएस, थाना परीक्षितगढ़ से सम्बन्धित ₹6,000/- नकद।
4.मु0अ0सं0 257/2026 धारा 309(4) बीएनएस, थाना किठौर से सम्बन्धित 01 जोड़ी कुण्डल पीली धातु।

अभियुक्त सूरजवीर उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0 143/2017 धारा 392/411 भादवि, थाना नांगल जनपद बिजनौर।
2.मु0अ0सं0 144/2017 धारा 399/402 भादवि, थाना नांगल जनपद बिजनौर।
3.मु0अ0सं0 148/2017 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना नांगल जनपद बिजनौर।
4.मु0अ0सं0 209/2026 धारा 309(4) बीएनएस, थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ।
5.मु0अ0सं0 211/2026 धारा 309(4) बीएनएस, थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ।
6.मु0अ0सं0 210/2026 धारा 305 बीएनएस, थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ।
7.मु0अ0सं0 257/2026 धारा 309(4) बीएनएस, थाना किठौर जनपद मेरठ।

अभियुक्त सनी उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0 309/2022 धारा 380/411 भादवि, थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ।
2.मु0अ0सं0 209/2026 धारा 309(4) बीएनएस, थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ।
3.मु0अ0सं0 211/2026 धारा 309(4) बीएनएस, थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ।
4.मु0अ0सं0 210/2026 धारा 305 बीएनएस, थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ।
5.मु0अ0सं0 257/2026 धारा 309(4) बीएनएस, थाना किठौर जनपद मेरठ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.थाना प्रभारी सुदीश सिंह थाना परीक्षितगढ़, मेरठ।
2.उ0नि0 रविन्द्र त्यागी थाना परीक्षितगढ़, मेरठ।
3.उ0नि0 अभिषेक पाल थाना परीक्षितगढ़, मेरठ।
4.उ0नि0 यशपाल सिंह थाना परीक्षितगढ़, मेरठ।
5.उ0नि0 प्रशान्त रंजन थाना परीक्षितगढ़, मेरठ।
6.उ0नि0 वासू मिश्रा थाना परीक्षितगढ़, मेरठ।
7.उ0नि0 छबिराम सिंह थाना परीक्षितगढ़, मेरठ।
8.उ0नि0 विवेक कुमार थाना किठौर, मेरठ।
9.उ0नि0 नितिन कुमार थाना किठौर, मेरठ।
10.है0कां0 मदनपाल, थाना परीक्षितगढ़ मेरठ।
11.है0कां0 जितेन्द्र कुमार, थाना किठौर मेरठ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts