Homeउत्तर प्रदेशMeerutथाना भावनपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के...

थाना भावनपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

-

मेरठ | दिनांक 12.06.2026 को वादी श्री विनोद अधाना पुत्र रामपाल निवासी ग्राम भावनपुर थाना भावनपुर जनपद मेरठ द्वारा थाना भावनपुर पर तहरीर दी गई कि उनका पुत्र नितेश उम्र करीब 13 वर्ष गांव से बिना बताये जंगल की ओर चला गया है तथा वापस नहीं लौटा है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना भावनपुर पर मु0अ0सं0 201/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मेरठ के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर देहात के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भावनपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक की सकुशल बरामदगी हेतु त्वरित कार्यवाही की गयी। आज दिनांक 16.06.2026 को थाना भावनपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 201/2026 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित गुमशुदा बालक उम्र करीब 13 वर्ष को सकुशल बरामद किया गया जो एक ढाबे पर मजदूरी करता मिला । बरामद बालक को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत कर नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बरामद करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 रुद्र प्रताप सिंह थाना भावनपुर जनपद मेरठ।
2. है0का0 136 अंकुर कुमार थाना भावनपुर जनपद मेरठ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts