HomeCRIME NEWSदेहरादून में हिंदू युवक की हत्या पर बवाल, आरोपी के घर...

देहरादून में हिंदू युवक की हत्या पर बवाल, आरोपी के घर में लगाई आग

-

 देहरादून।  विकासनगर में हिंदू युवक विनोद की पीट-पीटकर हत्या मामले में लोगों का गुस्सा फूटा है। गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है। आरोपी के घर में जमकर तोड़फोड़ की गई। इस बीच, खबर आई कि देहरादून प्रशासन ने भी बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है। आरोपी इम्तियाज के घर पर अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहाने का काम किया जा रहा है।

बता दें कि वारदात के बाद से ही इलाके में पुलिस बल तैनात है। भीड़ को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश की जा रही है। इस मामले में तीन नामजद आरोपियों समेत 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस लोगों को कार्रवाई का भरोसा दे रही है। लेकिन लोग बेहद गुस्से में हैं और आरोपी को घर को निशाना बना रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, जिन दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई उनके बीच पुरानी रंजिश थी। बीते शनिवार को विनोद और उनके भाई सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इस बीच, बगल के खेत के मालिक इम्तियाज ने आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। फिर, करीब दर्जनभर लोगों के साथ इम्तियाज ने विनोद और उसके भाई पर हमला बोल दिया।

इस हिंसक झड़प में बुरी तरह घायल विनोद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके दो भाइयों की हालत गंभीर है। हत्या के बाद हिंदू समाज के लोगों में गुस्सा है। आरोपी इम्तियाज और उसके गुंडों की पिटाई से विनोद की मौत की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts