Homeउत्तर प्रदेशMeerutतेज हवा के साथ उठा धूल का गुबार, उखड़ गए पेड़

तेज हवा के साथ उठा धूल का गुबार, उखड़ गए पेड़

-

मवाना के ग्राम ततीना में गुरूवार सुबह चक्रवात जैसे तूफान ने आम के बाग को किया तहस-नहस


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना के ग्राम ततीना में गुरुवार सुबह अचानक चक्रवात जैसा तेज बवंडर उठने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा नजारा देखा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह अचानक तेज हवाओं का एक विशाल बवंडर खेतों और आबादी वाले इलाके की ओर बढ़ता दिखाई दिया। कुछ ही क्षणों में हवा की रफ्तार इतनी बढ़ गई कि धूल का विशाल गुबार आसमान तक उठ गया। देखते ही देखते पूरे इलाके में धूल छा गई, जिससे लोगों को घरों के भीतर शरण लेनी पड़ी। कई ग्रामीणों ने इस दुर्लभ घटना का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था और देर रात तेज आंधी चली थी। गुरुवार सुबह अचानक बवंडर जैसी स्थिति बन गई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूट गईं। वहीं, खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
सरकार की योजनाओं से महिलाओं को मिला सम्मान

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts