HomeTrendingडंपर की टक्कर से इंटर की छात्रा की मौत

डंपर की टक्कर से इंटर की छात्रा की मौत

-

आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, चालक पर कार्रवाई की मांग


प्रतापगढ़। जेठवारा-कानपुर मार्ग पर स्थित कानपुर तिराहे पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। उन्होंने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय की मांग की।

कानूपुर नगरिया निवासी शिवाकांत यादव की 17 वर्षीय पुत्री श्रद्धा यादव गुरुवार सुबह किसी काम से जा रही थी। कानपुर तिराहे के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

श्रद्धा यादव कानपुर स्थित केडी क्लासेज में कोचिंग करती थी और 12वीं कक्षा की छात्रा थी।हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए और सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिस पर प्रशासन कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने दोषी चालक की गिरफ्तारी, वाहन के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग की।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts