spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, December 27, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSबाइक शोरूम संचालक से 1.77 लाख रूपए लूट

बाइक शोरूम संचालक से 1.77 लाख रूपए लूट

-


शारदा न्यूज, संवाददाता |

सरधना(मेरठ)। मेरठ-करनाल हाइवे से रिठाली-छुर संपर्क मार्ग पर रविवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक शोरूम के संचालक अमित कुमार की कनपटी पर तमंचा रखकर 1.77 लाख रूपए लूट लिए गए। बाद में किसी तरह गांव पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गांव छुर निवासी अमित कुमार का रोहटा रोड पर बाइक का शोरूम है। रविवार देर रात वह बाइक पर गांव जा रहे थे। मेरठ करनाल- हाइवे से सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया। बाद में अमित की कनपटी पर तमंचा रखकर मारपीट की। विरोध करने पर जान सें मारने की धमकी देकर 1.77 लाख रूपए की नकदी लूट ली। इसके बाद सरूरपुर और सरधना पुलिस मौके पर पहुची, लेकिन सीमा विवाद में उलझी रही।

एसएसपी के संज्ञान में घटना पहुंची तो सरधना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने शोरूम संचालक को साथ लेकर हाइवे पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी का कहना है कि शोरूम संचालक के मेरठ से घटनास्थल तक पहुंचने के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts