HomeTrendingकारोबारी का हत्यारोपी भानु सिंह एनकाउंटर में ढेर

कारोबारी का हत्यारोपी भानु सिंह एनकाउंटर में ढेर

-

एसटीएफ ने घेरा तो स्टेन-गन से बरसाईं गोलियां, दो लाख का इनामी और 40 मुकदमे दर्ज थे


प्रयागराज। एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि भानु प्रताप सिंह मूल रूप से गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के विधनापार का रहने वाला था। उस पर हत्या, डकैती समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। सूत्रों की माने तो भानु पर विभिन्न जनपद में एक लाख रुपये, 50 हजार रुपये व 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

सूत्रों के अनुसार प्रयागराज एसटीएफ की टीम ने इंस्पेक्टर जेपी राय के नेतृत्व में कार्रवाई की। महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान भानु प्रताप सिंह के सीने में गोली लगी। देर रात करीब 12 बजे के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस और एसटीएफ के अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे रहे। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई। दर्शन नगर चौकी इंचार्ज बृजभूषण ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में भानु को मेडिकल कॉलेज लाया गया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts