HomeTrendingबस में उतरे करंट से चालक पिता और बेटे की मौत

बस में उतरे करंट से चालक पिता और बेटे की मौत

-

सीट से चिपका रह गया पिता, बेटे के दोनों पैर गले, बस से टच हुआ था हाईटेंशन तार


पीलीभीत। चलती बस में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार छू गया। करंट का जोरदार झटका लगने से बस के चालक पिता और कंडक्टर बेटे की मौत हो गई। ड्राइवर पिता की एक झटके में ही मौत हो गई। उनका शव ड्राइविंग सीट पर ही चिपका रह गया। वहीं कंडक्टर बेटा झटके से छिटककर 3 फिट दूर जा गिरा। करंट से उसके दोनों पैरों का मांस गल गया।
हादसा उस वक्त हुआ, जब बस बरेली से बारात लेकर गांव वापस लौटी थी। सभी बारातियों को उतारने के बाद बस चालक बस को टर्न लेकर घुमा रहा था। इसी दौरान एक ओवरहेड हाईटेंशन तार बस को टच कर गया। पूरी बस में करंट दौड़ गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग से शट डाउन लेकर ड्राइवर के शव को बाहर निकाला। घायल बेटे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, पर काफी प्रयास के बाद उसकी जान भी नहीं बचाई जा सकी।

बस चालक ने तीन साल पहले कर्ज लेकर यह बस खरीदी थी। पिता-पुत्र साथ मिलकर इस बस को चलाते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों को शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौनेरी गांव की है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद फारूख निवासी सज्जन (65) अपने बेटे सुभान (16) के साथ प्राइवेट बस चलाते थे। दोनों शादीझ्रपार्टियों की बुकिंग लेते थे। करीब एक महीने पहले उन्हें जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौनेरा गांव निवासी चांद बाबू ने अपनी शादी के लिए बुकिंग दी थी।

शनिवार को सज्जन और उनका बेटा अपनी बस से चांद बाबू की बारात को लेकर बरेली गए थे। रविवार रात बारात वापस लौटी थी। रात करीब 10:30 बजे बस वापस गौनेरा गांव पहुंची थी। रात करीब 111 बजे सभी बारातियों को बस से उतारने के बाद सज्जन बस को वापस मोड़ रहे थे।

तभी ऊपर से गुजर रहा एक ओवरहेड 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार बस की छत को छू गया। पूरी बस में करंट दौड़ गया। जोरदार करंट के झटके से सज्जन ने अपनी ड्राइविंग सीट पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गेट के पास खड़ा उनका बेटा सुभान तेज झटके के कारण बस से उछलकर करीब 3 फुट दूर बाहर जा गिरा।

इसके बाद करंट के कारण बस की कुछ सीटें भी जल गईं। स्पार्किंग देखकर गांव के लोग मदद को दौड़े। बस पर तार लटका देख, बिजली विभाग को सूचित किया और शटडाउन लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सज्जन को बस से बाहर निकाला, पर तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। गंभीर रूप से घायल सुजान को स्थानीय जहानाबाद सीएचसी पहुंचाया। कुछ देर के इलाज के बाद सुभान ने भी सीएचसी में दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर नताशा गोयल, जहानाबाद थाना प्रभारी जयशंकर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉच्यूर्री भेज दिया गया। हालांकि परिजनों ने रात में ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पर आज दोनों शवों का पीएम होगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts