HomeTrendingदो युवकों के शव मिलने से मचा हड़कंप

दो युवकों के शव मिलने से मचा हड़कंप

-

चोलापुर हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज की बाउंड्री पर मिले शव, पुलिस-फॉरेंसिक टीमें पहुंची


वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र में हमलावरों ने दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। वारदात के बाद शव को हरिश्चन्द्र डिग्री कालेज के पीछे बनियापुर में फेंककर फरार हो गए। सुबह जब स्टाफ कॉलेज पहुंचा तो पुलिस को सूचना दी।

जानकारी पाकर ग्रामीण भी कॉलेज पहुंचे और दोनों शव पाए जाने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया गया कि मौके पर जहरीला पदार्थ भी मिला है।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतकों में से अभिजीत गांगुली नई बस्ती हुकुलगंज का निवासी है। पुलिस दूसरे युवक की पहचान का प्रयास कर रही है जो कोहासी चोलापुर का बताया गया है। दोनों अपने रिश्तेदार की खरीदी जमीन देखने गए थे। हालांकि हत्या के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

पुलिस के अनुसार हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के पास दो शव मिले हैं, शव पुराने प्रतीत हो रहे हैं, काफी दुर्गन्ध आ रही है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर एसओ चोलापुर और एसओजी टीम सहित एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना पहुंचे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts