Homeउत्तर प्रदेशLucknowशराब के नशे में सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारी

शराब के नशे में सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारी

-

लाइसेंसी रिवॉल्वर से सुसाइड किया, केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया


लखनऊ।  विकासनगर इलाके में एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के समय वह शराब के नशे में थे। परिजन उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना विकासनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-सी, सबोली की है। मृतक की पहचान संदीप सिंह (52) पुत्र जीत बहादुर सिंह के रूप में हुई है। वह निजी सुरक्षा संस्था श्रीराम सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर थे। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।

मृतक के भाई प्रदीप सिंह के मुताबिक बुधवार रात करीब 10 बजे संदीप सिंह ने घर के कमरे में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

घटना की सूचना रात 12:22 बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में लाइसेंसी रिवॉल्वर और खून के निशान मिले। साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का वैज्ञानिक परीक्षण कराया जा रहा है। शुरूआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts