Homeउत्तर प्रदेशLucknowविवाहिता ने लगाई फांसी, आठ महीने की बेटी

विवाहिता ने लगाई फांसी, आठ महीने की बेटी

-

डिलीवरी बॉय पति रात में घर लौटा तो पंखे से लटका मिला शव


लखनऊ। चिनहट के कंचनपुर मटियारी में 23 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसका पति काम पर गया हुआ था। रात करीब एक बजे घर लौटने पर उसने पत्नी को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका देखा। महिला को 8 महीने पहले ही बेटी पैदा हुई थी।

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान मोनिका मिश्रा (23) के रूप में हुई है। उसके पति आशुतोष तिवारी (24) जोमैटो में डिलीवरी बॉय हैं। आशुतोष ने पुलिस को बताया कि बुधवार देर रात करीब एक बजे वह घर पहुंचे तो पत्नी कमरे में फंदे से लटकी मिली। उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मोनिका की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। दंपती की आठ माह की एक बेटी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। मायके पक्ष को भी सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts