HomeTrendingबेकाबू कार पेड़ से टकराई, सपा नेता की मौत

बेकाबू कार पेड़ से टकराई, सपा नेता की मौत

-

तीन दोस्तों संग जा रहे थे लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव


प्रयागराज। सिविल लाइंस इलाके में बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रत्नेश यादव की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार सवार अन्य तीन युवकों को भी चोटें आई हैं।

हंडिया क्षेत्र के दमदम गांव निवासी रत्नेश यादव कीडगंज में प्रिंटिंग प्रेस का संचालन करते थे। बुधवार रात वह अपने तीन दोस्तों के साथ प्रेस से निकलकर सिविल लाइंस पहुंचे थे। यहां नाश्ता करने के बाद सभी लोग कार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे दोसा प्लाजा चौराहे के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय रत्नेश यादव आगे की सीट पर चालक के बगल में बैठे थे। टक्कर का सबसे ज्यादा असर उसी हिस्से पर पड़ा, जिससे उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद रत्नेश यादव को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार में सवार उनके तीन अन्य दोस्तों को भी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि दुर्घटना रात करीब एक बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार अचानक अनियंत्रित हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

उधर इस हादसे से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मोर्चरी और उनके आवास पहुंच गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts