Homeन्यूज़बालू व्यवसायी की पत्थर से सिर कूचकर हत्या

बालू व्यवसायी की पत्थर से सिर कूचकर हत्या

-

घूरपुर के भीटा गांव में बुधवार सुबह लोगों को सड़क किनारे पड़ा मिला शव


प्रयागराज। घूरपुर भीटा गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का शव गांव से करीब सौ मीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान भीटा निवासी राजेश प्रजापति (पुत्र गम लाल प्रजापति) उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने पत्थर से सिर कूचकर उनकी निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह लगभग पांच बजे गांव के कुछ लोग रोज की तरह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर शव की पहचान राजेश प्रजापति के रूप में हुई। घटना की जानकारी तत्काल परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तुरंत घूरपुर थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही घूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी तलाश की जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

मृतक राजेश प्रजापति क्षेत्र के जाने-माने बालू व्यवसायी बताए जाते हैं। वह ट्रक के स्वामी थे और बालू के कारोबार से जुड़े हुए थे। उनके पास स्वयं का ट्रक था, जिसके माध्यम से वह बालू परिवहन और व्यापार का कार्य करते थे। उनकी अचानक हुई हत्या से व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि राजेश का स्वभाव मिलनसार था और उनकी किसी से खुली दुश्मनी की जानकारी नहीं है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts