– पांचवें बडे मंगलवार के पावन अवसर पर पीवीवीएनएल अधिकारियों /कर्मचारियों ने किया विशाल भण्डारे का आयोजन।
– पीवीवीएनएल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हजारों श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद ग्रहण।
– विशाल भण्डारे में आस्था, सेवा और समर्पण का अनुठा संगम देखने को मिला। पूजन, भोग और प्रसाद वितरण के साथ, श्रद्धा से सराबोर रहा विशाल भण्डारें का आयोजन।
विवेक कुमार, मेरठ। पांचवें बडे मंगलवार के पावन अवसर पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, निकट ऊर्जा भवन मेरठ के प्रांगण मे किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से भगवान श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई तथा विशेष भोग अर्पित कर, सभी के सुख-समुद्धि एवं जन-कल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम मेे निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ-चढकर सहभागिता की और सामूहिक रूप से धार्मिक अनुष्ठान मे भाग लिया। पूजा-अर्चना के उपरान्त विशाल भण्डारें का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या मे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भण्डारे मे उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक प्रसाद वितरण किया गया कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और सामाजिक सौहार्द की भावना देखने को मिली। पीवीवीएनएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं भोजन वितरण कर, श्रद्धालुओं की सेवा की।

कार्यक्रम के दौरान आशु कालिया निदेशक(कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन निदेशक(वाणिज्य), एन0के0 मिश्र निदेशक(तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक(वित्त), अमित रोहिला, महाप्रबंधक(लेखा), पी0के0 सिंह मुख्य अभियन्ता, मो0 सगीर मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, राजकुमार मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता, अभिषेक श्रीवास्तव अधीक्षण अभियन्ता(मुख्यालय), अरूण कुमार अधीक्षण अभियन्ता, आदर्श कौशल अधीक्षण अभियन्ता, उमेश सोनकर अधीक्षण अभियन्ता, हरिकेश अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मो0 अरशद अधीक्षण अभियन्ता, सोनू रस्तौगी अधीक्षण अभियन्ता, एस0के0 अग्रवाल अधीक्षण अभियन्ता, रवि कुमार अधीक्षण अभियन्ता, हरि ओम अधिशासी अभियन्ता(मुख्यालय), निखिल अधिशासी अभियन्ता, अनुज जायसवाल अधिशासी अभियन्ता, सौरभ मंगला अधिशासी अभियन्ता, बलविन्दर सिंह गाॅधी वरिष्ठ लेखाधिकारी, सोनम सिंह स्टाफ आफिसर, मानवेन्द्र अधिशासी अभियन्ता, सतेन्द्र गंगवार अधिशासी अभियन्ता, गौरव ओझा अधिशासी अभियन्ता, डी0वी0 सिंह अधिशासी अभियन्ता, प्रशान्त सोनी अधिशासी अभियन्ता, सुनील कुमार अवर अभियन्ता(मुख्यालय) आदि ने सेवा भाव से प्रसाद वितरण मे सहयोग किया।



