HomeUncategorizedचोरों ने सेफ खोलकर की 22 हजार नकद-जेवर चोरी

चोरों ने सेफ खोलकर की 22 हजार नकद-जेवर चोरी

-

– घर में ही सो रहा था परिवार, सुबह जागने पर बिखरा मिला सामान


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर से 22 हजार रुपए नकद, करीब 3 ग्राम सोना, 12 तोले चांदी के जेवर और एक सेकेंड हैंड सैमसंग मोबाइल लेकर फरार हो गए।

यह घटना ग्राम मुंडाली में पशु अस्पताल के पास रहने वाले प्यार मोहम्मद के घर में हुई। परिजनों के अनुसार, रात में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जागने पर जब घर का सामान बिखरा और अलमारी खुली मिली, तब चोरी का पता चला।

पीड़ित प्यार मोहम्मद ने इस संबंध में मुंडाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर मिल गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुट गई है।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts