HomeCRIME NEWSहापुड़ के प्रोपर्टी डीलर की कार में गोली मारकर हत्या

हापुड़ के प्रोपर्टी डीलर की कार में गोली मारकर हत्या

-

– स्कार्पियो के अंदर दो गोली मारी, एक सिर में मारी, पत्नी को कॉल कर कहा तेरे पति को मार दिया, बॉडी उठा ले


शारदा रिपोर्टर मेरठ। 23 साल के प्रॉपर्टी डीलर की स्कॉर्पियो के अंदर हत्या कर दी गई। सोमवार रात हमलावरों ने उन्हें दो गोलियां मारीं और पत्नी को फोन करके कहा- तेरे पति को मार दिया, डेडबॉडी उठा ले जाओ।

वारदात उस वक्त हुई, जब वह किसी को खाना देने घर से निकले थे। थोड़ी देर बाद उन्होंने पत्नी को फोन किया। उन्होंने कहा- बिट्टू उर्फ अरविंद त्यागी ने मुझे किडनैप कर लिया है। ये लोग मुझे मार डालेंगे। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया।

 

घरवालों ने पुलिस को सूचना दी और प्रॉपर्टी डीलर को खोजने में जुट गए। देर रात स्कॉर्पियो के अंदर ड्राइवर सीट पर प्रॉपर्टी डीलर खून से लथपथ मिले। उनका सिर कार की स्टीयरिंग पर था। एक गोली माथे में और दूसरी गोली गले में लगी थी।

घरवाले प्रॉपर्टी डीलर को एनसीआर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रॉपर्टी डीलर तुषार त्यागी का 2 दिन बाद यानी 4 जून को 24वां जन्मदिन था। तुषार त्यागी हापुड़ के रहने वाले थे। दो साल पहले उनकी शादी शिखा त्यागी से हुई थी। शादी से उनके दो बच्चे हैं। घटना थाना खरखौदा क्षेत्र की है।

हापुड़ के दोयमी गांव निवासी तुषार त्यागी किसान थे। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। बहन मोना ने बताया कि सोमवार शाम करीब 8 बजे मेरे भाई को किसी का फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि मुझे भूख लगी है, घर से खाना बनवाकर ले आओ। मेरा भाई घर से खाना लेकर स्कॉर्पियो से निकल गया।

रात करीब 9 बजे भाई ने भाभी शिखा को कॉल करते हुए कहा कि बिट्टू उर्फ अरविंद त्यागी और उसके साथी मुझे किडनैप कर जंगल की ओर ले जा रहे हैं। ये लोग मुझे मार डालेंगे। इसके बाद मेरे भाई का फोन बंद हो गया। हम सभी लोग भाई को खोजने के लिए निकल गए।

हमारे साथ गांव का एक लड़का कृष भी था। हमने आसपास के सभी जंगलों में उसे खोजा, मगर भाई नहीं मिले। रात करीब 10 बजे हम लोग घर वापस आ गए। तभी कृष के पास फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी बोल रहा हूं, शिखा से मेरी बात कराओ।

कॉल करने वाले अरविंद ने मेरी भाभी से कहा कि मैंने तुषार को गोली मार दी है। उसकी डेडबॉडी कार में पड़ी है, जाकर उठा लो। इसके बाद उसने फोन बंद कर दिया। हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ हम लोग हापुड़ मार्ग पर पांची अंडरपास के पास पहुंचे। यहां स्कॉर्पियो के अंदर भाई खून से लथपथ पड़े मिले। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी शिखा त्यागी ने बताया कि हापुड़ निवासी आरोपी अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी राष्ट्रवादी नव निर्माण दल का जिला अध्यक्ष है। कुछ दिन पहले गांव के ही तरुण त्यागी से तुषार का झगड़ा हुआ था। इस दौरान तरुण त्यागी ने तुषार को जान से मारने की धमकी दी थी। तब बिट्टू त्यागी ने दोनों पक्षों को अपने आवास पर बुलाकर समझौता करा दिया था। मैंने तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।

एसपी देहात अभिजीत सिंह ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों को लगाया गया है।

योगी राज में अपराधियों का तांडव चल रहा

तुषार त्यागी की हत्या को लेकर यूपी कांग्रेस के (पूर्व में ट्वीटर) से पोस्ट किया गया है। पोस्ट में लिखा- मेरठ में 24 वर्षीय तुषार त्यागी की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात को घर से निकलने के बाद पहले पत्नी को उसके अपहरण का फोन आया, और कुछ ही देर बाद गांव के पास पुल के नीचे खड़ी कार से तुषार का शव बरामद हुआ। योगी आदित्यनाथ के राज में अपराधियों का तांडव चल रहा है। जनता को इस गुंडाराज से निजात कब मिलेगी जवाब दीजिए!

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts