Homeउत्तर प्रदेशMeerutनाले के पास सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग

नाले के पास सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग

-

– परीक्षितगढ़-मवाना मार्ग पर दीवार निर्माण को ग्रामीणों ने लोनिवि को लिखा पत्र

____________________________________________________________________

शारदा रिपोर्ट मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के सठला गांव निवासी साजिद खान ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) को पत्र लिखकर परीक्षितगढ़-मवाना मार्ग पर ढिकोली गांव के सामने स्थित नाले के पास सुरक्षा दीवार और रेलिंग लगाने की मांग की है।

साजिद खान ने अपने पत्र में बताया कि इस मार्ग पर सड़क के नीचे एक शुगर मिल फैक्ट्री का नाला गुजरता है। लेकिन सड़क के किनारे किसी भी तरह की सुरक्षा दीवार या रेलिंग नहीं लगाई गई है, जिससे स्थिति काफी खतरनाक बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर वाहनों के नाले में गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। खासकर रात के समय या बारिश के दौरान यहां हादसे की आशंका और भी बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी से जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार और रेलिंग लगाने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts