HomeAccident Newsतेज रफ्तार टियागो की टक्कर से दो लोग घायल

तेज रफ्तार टियागो की टक्कर से दो लोग घायल

-

 छोटा हाथी वाहन और सड़क किनारे खड़े लोगों को भी मारी टक्कर

______________________________________________________

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून बाईपास पर रविवार देर रात एक तेज रफ्तार टाटा टियागो कार ने पहले एक छोटा हाथी वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद कार ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, मोदीनगर के गोविंदपुरी निवासी शिवम गोस्वामी रविवार को मेरठ के शास्त्रीनगर में अपने दोस्तों से मिलने आया था। देर रात घर लौटते समय मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग के सामने उसकी टाटा टियागो कार अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान कार ने मोदीनगर की ओर जा रहे एक छोटा हाथी वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद चालक कार लेकर भागने लगा। इसी दौरान उसने सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही एक महिला और बाइक के पास खड़े एक युवक को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। छोटा हाथी के चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने वाहन को संभाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के बाद चालक मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन कुछ दूरी पर उसकी कार बंद हो गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक ने दोबारा कार स्टार्ट कर भागने की कोशिश की, लेकिन कार सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। इसके बाद वह कार छोड़कर भागने लगा, जिसे लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में गगोल रोड स्थित अछरोंडा मोड़ निवासी जरीना पत्नी गुलाम और सतीश घायल हुए हैं। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts