Homeउत्तर प्रदेशMeerutचोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

-

दिल्ली से चुराई थी बाइक, सोतीगंज में बेचने की थी तैयारी

____________________________________________________

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की पैशन प्रो बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बाइक दिल्ली से चोरी करना कबूल किया है।

पुलिस के अनुसार अच्छरौंडा-बहादरपुर मार्ग स्थित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। भागने के दौरान युवक बाइक समेत असंतुलित होकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समीर पुत्र इकबाल, निवासी ग्राम अमीरपुर सुधा जंदरपुर, थाना कोतवाली, जनपद बिजनौर बताया। पुलिस जांच में बरामद पैशन प्रो मोटरसाइकिल नई दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र से चोरी की निकली।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बाइक दिल्ली से चोरी की थी और मेरठ के सोतीगंज इलाके में बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। बरामद बाइक के संबंध में दिल्ली में दर्ज चोरी के मुकदमे की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को भेज दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts