HomeTrendingकमर्शियल और फ्री ट्रेड सिलेंडर के बढ़े दाम

कमर्शियल और फ्री ट्रेड सिलेंडर के बढ़े दाम

-

नई दिल्ली। जून की पहली तारीख को ही आम लोगों को सुबह-सुबह महंगाई का झटका लगा है। आज एक बार फिर से कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। इसके साथ ही फ्री ट्रेड सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। इन सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतें आधी रात से ही लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू सिलेंडरों की कीमत में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 42 रुपए तक का इजाफा हुआ है। इसके अलावा 5 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम भी 11 रुपए बढ़ गए हैं।

दरअसल, सुबह-सुबह सिलेंडर के दामों में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिला है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी नई कीमत अब 3113.50 रुपये हो गई है। इसके अलावा कोलकाता में भी कीमतों में 53.50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जिसके साथ ही अब कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 3255.50 रुपये हो गई है। वहीं 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 11 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में इनकी कीमत 821.50 रुपये हो गई है। नई कीमतें 1 जून से प्रभावी हो गई हैं। वहीं घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts