Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: ठेकेदार की लापरवाही से प्रभावित हुई सीएम ग्रिड की सड़कें

मेरठ: ठेकेदार की लापरवाही से प्रभावित हुई सीएम ग्रिड की सड़कें

-

– नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने कहा कि तीन जून तक पूरी होनी है तीन सड़कें, जारी की चेतावनी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर में सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई जा रही सड़कों का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। निर्माण में लगातार हो रही देरी से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई क्षेत्रों में सड़कें खुदी पड़ी हैं और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग खराब सड़कों और अधूरे निर्माण कार्यों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा कर रहे हैं। नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई है।

 

 

उनका कहना है कि ठेकेदारों की लापरवाही के कारण परियोजनाएं तय समय पर पूरी नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का लक्ष्य है कि शहर में चल रहे विकास कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे हों।

इस मामले को लेकर जिलाधिकारी वीके सिंह, नगर आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और आयुक्त सौरभ गंगवार कई बार समीक्षा बैठक कर चुके हैं। अधिकारियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए, लेकिन ठेकेदारों की कार्यशैली में कोई खास सुधार नहीं दिखाई दिया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार वेस्टर्न कचहरी रोड, शास्त्रीनगर और गढ़ रोड समेत आठ सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं चार अन्य सड़कों को योजना में शामिल करने के प्रस्ताव पास हो चुके हैं। इसके अलावा चार और सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं, जिनकी मंजूरी का इंतजार है।

नगर आयुक्त सौरव गंगवार के अनुसार गढ़ रोड़ पर 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है इसी के साथ वेस्टर्न कचहरी रोड और रंगोली मंड़प के सामने से जाने पाली सड़क का भी लगभग इतना काम पूरा है। लेकिन चीफ इंजीनियर प्रमोद कुमार के अनुसार बिजली के तारों को अ्रडर ग्राउंड करने का जो काम था उसमें ठेकेदारा द्वारा कुछ संसोधन कियागया है जिस कारण यह काम प्रभावित हो रहा है।

वहीं सड़क निर्माण के कारण शहर भर में हजारों लोगों को रोजाना जाम, धूल और अन्य परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा दिक्कत गढ़ रोड और वेस्टर्न कचहरी रोड पर हो रही है क्योंकि दोनो ही सड़के शहर की बहुत व्यस्त रहने वाली सड़कों में आती हैं। वहीं निगम द्वारा काम में हो रही देरी को देखते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की भी तैयारी की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts