Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: अब शहर रहेगा साफ, मिलेगा अत्याधुनिक मशीनों का...

Meerut News In Hindi: अब शहर रहेगा साफ, मिलेगा अत्याधुनिक मशीनों का साथ

-

– गाड़ियों को सांसद, कैंट विधायक, मेयर और नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। इंदौर और बनारस की तरह अब मेरठ महानगर भी साफ और स्वच्छ दिखाई देगा। इस नई व्यवस्था से ना केवल कूड़ा हटने के साथ उड़ती धूल नियंत्रित होगी, बल्कि, वायु गुणवत्ता सुधरेगी। यह दावा है मेयर हरिकांत अहलूवालिया का। जिन्होंने शुक्रवार को लोकसभा सांसद अरुण गोविल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के साथ एक निजी कंपनी द्वारा मेरठ पहुंची गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

 

शहर की सड़कों को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम और एक कंपनी ने तैयारी पूरी कर ली है। शहर की 119 किलोमीटर सड़कें अत्याधुनिक मशीनों से साफ की जाएंगी। क्योंकि, शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आने से पहले सफाई व्यवस्था में बदलाव करने की तैयारी नगर निगम ने पूरी कर ली। इस परियोजना पर नगर निगम का सालाना करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होगा।

महापौर ने कहा कि लगातार बढ़ती आबादी और यातायात के दबाव के कारण वर्तमान सफाई व्यवस्था चौपट है। इसको देखते हुए निगम ने मैकेनिकल सड़क स्वीपिंग सिस्टम लागू करने का ठेका दे दिया है। जिसके चलते शहर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त बाजारों में दिन में दो बार सफाई होगी। इससे स्वच्छता के स्तर में सुधार होगा, बल्कि, इस बार मेरठ को टॉप 10 में लाने के लिए जोर-शोर से कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। सफाई में विशेष सड़क स्वीपिंग मशीनें, वाटर स्प्रिंकलर और डस्ट कंट्रोल उपकरण शामिल होंगे। । स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग बेहतर करने में यह व्यवस्था महत्वपूर्ण है।

वहीं, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि, ये सफाई व्यवस्था सुधारने का प्रयास है। आज इस योजना का शुभारंभ और फिर ट्रायल किया जाना तय हुआ है। सेंट्रल मार्केट रोड, आरटीओ रोड, नई सड़क, शेरगढ़ी रोड, गोल मंदिर रोड, कुटी रोड से गुरुद्वारा रोड, सम्राट हेवेंस के सामने की रोड, ईव्ज चौराहे से बुढ़ाना गेट, एनएएस कॉलेज से जीआईसी रोड, आरजी कॉलेज के सामने की सड़क, हंस चौराहे से सूरजकुंड रोड, डूडा आॅफिस वाली सड़क, गांधी आश्रम चौराहे से सूरजकुंड वाहन डिपो, मोहनपुरी नाला रोड, हापुड़ रोड से सूरजकुंड रोड, हंस चौराहे से फूलबाग रोड, कचहरी चौराहे से एलेक्जेंडर क्लब तक, आंबेडकर चौराहे से इमली चौक, किला रोड और पांडव नगर मुख्य रोड, जेलचुंगी चौराहे से सूरजकुंड पुलिया तक, धनवंतरि हॉस्पिटल रोड, शर्मा नगर मेन रोड, मंगल पांडे नगर मेन रोड, सेक्टर-16 की सड़कें – पीएल शर्मा रोड, जलीकोठी रोड, दिल्ली रोड, सोतीगंज रोड और शारदा रोड इनकी मैनुअल सफाई की जाएगी।

जबकि, हापुड़ अड्डा से तेजगढ़ी चौराहा होते हुए एल-ब्लॉक तिराहा तक, तेजगढ़ी चौराहा से एलएलआरएम कॉलेज तक, एल-ब्लॉक तिराहा से बिजली बंबा बाईपास तक, बच्चा पार्क चौराहा से हापुड़ अड्डा तक, ईव्ज चौराहा से बच्चा पार्क वाया ईस्ट एंड वेस्ट कचहरी रोड, कमिश्नरी आॅफिस से कमिश्नरी आवास तक, एलेक्जेंडर क्लब से आंबेडकर चौराहे तक, मोहनपुरी चौराहा से इमली चौक होते हुए डीएम आवास तक, कमिश्नरी आवास से तेजगढ़ी चौराहा तक, गंगानगर से मीनाक्षीपुरम मोड़ होते हुए आईआईएमटी चौराहा तक, फुटबॉल चौराहा से बेगमपुल चौराहा तक, घंटाघर से छतरी पीर तिराहा तक, घंटाघर से रेलवे स्टेशन तक, इंदिरा चौक से खैरनगर चौराहा तक, रोहटा रोड से दिल्ली-दून बाईपास तक, शॉप्रिक्स मॉल से बागपत रोड होते हुए बाईपास तक, ट्रांसपोर्ट नगर रोड इनकी स्वीपिंग मशीन से सफाई होगी।

ठेका एजेंसी को निभानी होंगी ये जिम्मेदारियां

मुख्य सड़कों के किनारे और डिवाइडर पर लगे पेड़ों की छंटाई एवं सिंचाई
डिवाइडर किनारे जमी धूल की रोड स्वीपिंग मशीन से सफाई सड़क किनारे एक मीटर चौड़े नालों की नियमित सफाई
डिवाइडर के दोनों ओर सड़कों की मैनुअल और मशीन से सफाई
वीआईपी मूवमेंट और त्योहारों के दौरान विशेष सफाई व्यवस्था
मुख्य सड़कों से जुड़े बाजारों में नियमित सफाई कार्य
प्रमुख मार्गों पर धूल नियंत्रण और स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts