HomeAccident NewsBulandshahr Accident: तेज रफ्तार कार पलटने से तीन दोस्तों की मौत, एक...

Bulandshahr Accident: तेज रफ्तार कार पलटने से तीन दोस्तों की मौत, एक घायल

-

– मेरठ-बदायूं हाईवे पर हुआ हादसा, छपरावत न्यू कट के पास अनियंत्रित हुई कार, चारों वृंदावन जा रहे थे।

बुलंदशहर। बुधवार देर रात करीब एक बजे एक तेज रफ्तार कार छपरावत न्यू कट के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। कई पलटी खाती हुई हाईवे किनारे झाड़ियों में जा गिरी। इस भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब चारों दोस्त ब्रेजा कार से वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पर गुलावठी कोतवाल और बराल पुलिस चौकी प्रभारी अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

 

 

जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल युवक का इलाज जारी है। हालत गंभीर बनी हुई है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर हुई।

स्याना क्षेत्र के बड्डा वाजिदपुर गांव निवासी शिवम (24) पुत्र पुष्पेंद्र और दीपक पुत्र राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे मृतक की पहचान कानपुर देहात निवासी आर्यन के रूप में हुई है। वहीं, बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र के पीपड़ा गांव निवासी विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। चारों दोस्तों की उम्र 24 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, हादसे में शिवम पुत्र पुष्पेंद्र (24) निवासी गांव बड्डा वाजिदपुर, कोतवाली स्याना जनपद बुलंदशहर, दीपक पुत्र राजकुमार निवासी गांव बड्डा वाजिदपुर, कोतवाली स्यना जनपद बुलंदशहर और आरयान निवासी कानपुर देहात की मौत हो गई। वहीं, विशाल निवासी गांव पीपड़ा, थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर गुलावठी कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा और बराल पुलिस चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात बुलंदशहर रोड पर यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है ।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts