Homeउत्तर प्रदेशMeerutबाइक और ई-रिक्शा की टक्कर, पिता-पुत्र पर हमला

बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर, पिता-पुत्र पर हमला

-

– दूसरे समुदाय के युवकों पर हमला करने का आरोप, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बाइक व ई रिक्शा की मामूली टक्कर के बाद शुक्रवार देर रात पिता-पुत्र पर हमला किया गया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने पिता-पुत्र को पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पाकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाते हुए जमकर हंगामा किया।

 

 

शास्त्री की कोठी के निकट रहने वाले राजेश ई रिक्शा चलाते हैं। शुक्रवार देर रात वह वापस घर लौट रहे थे। उनके ई रिक्शा के पीछे पीछे उनका बेटा हर्ष बाइक से चल रहा था। कबाड़ी बाजार के निकट बाइक सवार तीन लोगों से उनकी ई रिक्शा टकरा गई।

आरोप है कि बाइक सवारों ने पिता-पुत्र को पकड़ लिया और अपने लोग बुला लिए। इसके बाद पिता-पुत्र को बुरी तरह पीटा गया, जिसमें दोनों घायल हो गए। उनकी ई रिक्शा भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।

राजेश की ई रिक्शा जिस बाइक से टकराई थी, उस पर वसीम व सिकंदर नाम के दो युवक अपने पिता अनीस के साथ कहीं से लौट रहे थे। मामूली टक्कर लगने के बाद गहमागहमी हुई और मामला तूल पकड़ता चला गया। आरोप है कि 20 से ज्यादा हमलावरों ने लाठी डंडे से राजेश व हर्ष को पीटा, जिसमें वह लहूलुहान हो गए।
बाइक सवार युवकों की तरफ से आए लोगों की संख्या इतनी अधिक थी कि राजेश व हर्ष उनके सामने ज्यादा देर ना टिक सके। दोनों को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उनके सिर से खून बहने लगा। वारदात करने के बाद आरोपी धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

भाजपा नेता ने जमकर किया हंगामा

दूसरे समुदाय द्वारा हमला किए जाने की सूचना पाकर भाजपा नेता दीपक शर्मा कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। तब तक ब्रह्मपुरी पुलिस भी वहां आ चुकी थी। पुलिस से भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
दूसरे पक्ष से भी तीन लोग घायल
एक पक्ष से जहां राजेश व हर्ष घायल हैं तो वहीं दूसरे पक्ष से भी तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। राजेश व हर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पाकर सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts