Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: पत्रकार राजेश अवस्थी ने की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम, जांच...

मेरठ: पत्रकार राजेश अवस्थी ने की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

-

– शुक्रवार सुबह घर के पास ही पड़ा मिला शव और जहरीले पदार्थ की गोलियां।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। माधवपुरम चौकी क्षेत्र स्थित शालू बेकरी के सामने ग्रीन बेल्ट में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान माधवपुरम सेक्टर-1 निवासी राजेश अवस्थी के रूप में हुई है।

 

 

जानकारों की मानें तो राजेश अवस्थी एक प्रतिष्ठित अखबार में काम करते थे। जो कल शाम के समय अपने घर से निकले थे। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों के अनुसार राजेश अवस्थी गुरुवार रात करीब 10 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने पुलिस चौकी पर सूचना दी।

शुक्रवार सुबह लोगों ने ग्रीन बेल्ट में उनका शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके से सल्फास की गोलियां बरामद हुई हैं। घटनास्थल पर उल्टी के निशान भी मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।

हालांकि, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सूचना पर थाना ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं इलाके में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts