Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: अधिवक्ता को दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने...

Meerut News: अधिवक्ता को दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा घर में घुसकर धमकी देने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पीड़ित ने अधिवक्तओ के साथ मिलकर एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। मवाना रोड स्थित मीनाक्षीपुरम निवासी उज्जवल मलिक पुत्र संदीप मलिक शुक्रवार को अधिवक्ता रामकुमार सहित अधिवक्ताओं के साथ मिलकर एसएसपी आफिस पहुंचे और एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने वर्ष 2024 में एलएलबी उत्तीर्ण की है और वर्तमान में अधिवक्ता नरेंद्र चौहान के साथ कचहरी में कार्य कर रहा है।

 

 

पीड़ित के अनुसार 20 मई को दोपहर करीब डेढ़ बजे दो युवक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से उसके पड़ोस में रहने वाले स्वर्गीय विक्रम मलिक के घर पहुंचे। दोनों युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे तथा उनके हाथों में सरिया और तमंचा था। आरोप है कि दोनों युवक जबरन विक्रम मलिक के घर में घुस गए और लोहे के सरियों से घर के जालीदार गेट को तोड़ने का प्रयास किया।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने घर के लोगों को बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान बाहर खड़े आरोपी किसी से फोन पर बात करते हुए कथित रूप से कह रहे थे कि आज तो उज्जवल मलिक बच गया, अगली बार इसका काम तमाम कर देंगे।
पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी के घर पर लगी नेम प्लेट देखकर आरोपी उसे विक्रम मलिक समझ बैठे और गलतफहमी में वारदात को अंजाम देने पहुंचे।

घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। उज्जवल मलिक का आरोप है कि वह थाना गंगानगर में शिकायत देने गए थे, लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर रख ली और कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने मामले की सीसीटीवी फुटेज भी शिकायत के साथ पुलिस को उपलब्ध कराई है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वही अधिवक्ता राजकुमार का कहना है कि अब अधिवक्ता भी सुरक्षित नही रहे हैं। अगर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही नही होती है, तो वकील आंदोलन करने को मजबूर हो जायेगें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts