HomeAccident NewsKannauj Accident: ट्रक ने ट्रैक्टर-बाइक को टक्कर मारी, तीन की मौत

Kannauj Accident: ट्रक ने ट्रैक्टर-बाइक को टक्कर मारी, तीन की मौत

-

– नेशनल हाईवे पर देर रात हुआ हादसा, ट्रक समेत ड्राइवर गिरफ्तार।

कन्नौज। छिबरामऊ क्षेत्र में रात एक बजे एक ट्रक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी और फिर बाइक सवार को भी रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। पुलिस में शव कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास नेशनल हाइवे की है। यहां अलीगढ़ जिले के थाना इगलास क्षेत्र के नगला किशोर गांव निवासी अर्जुन (36) अपने ट्रैक्टर से रात 11 बजे के करीब बेटा ऋतिक (16) और गांव के ही रहने वाले विष्णु के साथ लखनऊ से अलीगढ़ जा रहे थे।

 

 

जैसे वह ट्रैक्टर लेकर सलेमपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस हादसे में बिष्णु और ऋतिक समेत अर्जुन बुरी तरह घायल हो गए। जबकि ट्रैक्टर में टक्कर लगने से अनियंत्रित हुए ट्रक ने सामने चल रहे बाइक सवार राधा मोहन (24) निवासी असेह थाना तालग्राम को भी रौंद दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को छिबरामऊ स्थित 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने ऋतिक, विष्णु और राधा मोहन को मृत घोषित कर दिया। जबकि अर्जुन का इलाज किया जा रहा। उधर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया। एसपी बिनोद कुमार ने बताया कि ट्रक समेत ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। पूछताछ कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

घायल अर्जुन ने बताया कि वह लखनऊ के गंगागंज स्थित सावित्री रवि बाबू ईंट भट्ठा पर अपने ट्रैक्टर से कच्ची ईंटें ढोने का काम करते हैं। बारिश से पहले ईंट भट्ठे पर काम बन्द हो गया। ऐसे में वह अपने बेटे और साथी के साथ गांव वापस लौट रहे थे, तभी सलेमपुर गांव के सामने एक्सीडेंट हो गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts